Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»खेल»T20 World Cup: रिंकू सिंह पर न्यूयॉर्क से आई ऐसी रिपोर्ट, जिसे जानकर BCCI पर आएगा गुस्सा
    खेल

    T20 World Cup: रिंकू सिंह पर न्यूयॉर्क से आई ऐसी रिपोर्ट, जिसे जानकर BCCI पर आएगा गुस्सा

    Social ScanBy Social ScanMay 31, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ठीक एक महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. इसमें अगर किसी एक नाम को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी, निराशा और गुस्सा फैंस और एक्सपर्ट्स को आया था तो वो था- रिंकू सिंह. पिछले एक साल में आईपीएल के जरिए अपना नाम बनाने वाले और फिर टीम इंडिया में दमदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू को 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी. हालांकि रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है और वो टीम इंडिया के साथ न्यूयॉर्क में हैं. अब यहां से रिंकू को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर फैंस को फिर से गुस्सा जरूर आएगा.

    KKR के साथ IPL 2024 का खिताब जीतने के बाद रिंकू सिंह भी न्यूयॉर्क पहुंच गए, जहां वो टीम इंडिया के बाकी साथियों के साथ जुडे़. आईपीएल 2024 रिंकू के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ था. उन्हें ज्यादा मौके तो नहीं मिले और जो मिले भी तो उनमें सफलता ज्यादा हाथ नहीं लगी थी. इसके बावजूद रिंकू के सेलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सिर्फ रिजर्व के तौर पर ही उन्हें जगह मिल सकी.

    न्यूयॉर्क में कमाल कर रहे रिंकू

    इसके बावजूद रिंकू न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के साथ पूरी तत्परता और जुनून के साथ प्रैक्टिस में डटे हैं और जो रिपोर्ट वहां से आ रही हैं, वो बता रही हैं कि रिंकू को लेकर बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट का फैसला शायद सही साबित न हो. नैसो काउंटी में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की कवरेज कर रहे दो स्वतंत्र पत्रकारों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैसे रिंकू सिंह प्रैक्टिस सेशन में बाकी कई बल्लेबाजों से ज्यादा बेहतर नजर आए.

    जाने-माने रिपोर्टर विमल कुमार ने बताया कि दूसरे दिन के नेट्स सेशन में रिंकू ने काफी देर बल्लेबाजी की. उन्होंने बताया कि नेट्स में एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे, जबकि दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या थे. इन दोनों के बीच के नेट्स में रिंकू थे, जो सबसे अच्छी लय में नजर आ रहे थे और ये देखकर फिर वही विचार मन में उठने लगा कि रिंकू को टीम में होना चाहिए था.

    वहीं एक और स्वतंत्र पत्रकार संदीपन बनर्जी ने भी अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसी ही बातें बताईं. उन्होंने बताया कि नैसो काउंटी स्टेडियम की तरह ही प्रैक्टिस ग्राउंड में भी ड्रॉप-इन पिचें हैं और इनमें जबरदस्त बाउंस देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन के नेट्स सेशन में जितने भी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की, उसमें सबसे दमदार रिंकू ही नजर आए, जिन्होंने बाउंस के साथ अच्छा तालमेल बैठाकर फ्रंट फुट और बैक फुट पर बेहतरीन शॉट्स लगाए.

    क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका?

    अब रिंकू की काबिलियत पर तो शायद ही किसी को शक होगा लेकिन ऐसी रिपोर्ट से तो यही लगता है कि रिंकू को 15 खिलाड़ियों वाले स्क्वॉड में होना ही चाहिए था. कहीं रिंकू की गैरहाजिरी में टीम इंडिया को एक अच्छे फिनिशर की कमी न खलने लगे. वैसे वर्ल्ड कप पूरा होने तक रिंकू टीम का ही हिस्सा रहेंगे. ऐसे में अगर बदकिस्मती से कोई बल्लेबाज चोट की वजह से बाहर होता है तो रिंकू को उसकी जगह मिल सकती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

    March 6, 2026
    Read More

    एचआरडीए की अच्छी पहल: हरिद्वार में शुरू हुआ “प्ले टू राइज़” स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा मुफ्त कोचिंग का मौका

    July 18, 2025
    Read More

    उत्तराखंड राजधानी देहरादून में पहली बार डीसीएल मैच का किया जा रहा आयोजन

    April 9, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?