Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
    • मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
    • उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
    • आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह है? सागर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
    मध्यप्रदेश

    क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह है? सागर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

    Social ScanBy Social ScanMay 28, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ने सीएम मोहन यादव सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी को हटाने की मांग की है, वहीं कमलनाथ ने सवाल किया है कि क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है।

    प्रियंका गांधी का आरोप- दलित परिवार पर दवाब बना रहे थे आरोपी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP का जंगलराज पहले एक दलित लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया, फिर दलित युवती से समझौते का दबाव बनाने लगे। उनका आरोप है कि परिवार राजी नहीं हुआ तो पीड़िता के भाई को पीट-पीटकर मार डाल गया। इसके बाद उसके चाचा को बुलाया गया, लेकिन उसकी भी हत्या कर दी गई और अब खबर है कि चाचा की लाश को एंबुलेंस में लेकर गांव आ रही दलित लड़की की एंबुलेंस से गिरकर मौत हो गई। BJP नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि, सालभर में दो हत्या व दलित लड़की की मौत संदिग्ध है।

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी से सवाल- आप तक ये खबर पहुंची?

    प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप तक ये खबर पहुंची? जंगलराज में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है और समझौता न करने पर हत्या हो रही हैं। आपने देश को बेटियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित बना दिया है और आप इस बार भी दरिंदों के साथ खड़े होंगे?

    कमलनाथ का ट्वीट

    पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर लिखा- मैं यह सुनकर स्तब्ध हूँ कि किस तरह 9 महीने के भीतर एक दलित बेटी की छेड़छाड़ की शिकायत पर पहले उसके भाई की हत्या, फिर उसके चाचा की हत्या और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उस बेटी की भी मौत हो गई।

    पीड़िता के भाई की हत्या के बाद प्रशासन ने पीडिता को नौकरी और सुरक्षा समेत कई आश्वासन दिये थे, उनमें से कुछ भी पूरे नहीं किये गये। अंजना को नौकरी नहीं मिली, घर से सुरक्षा हटा दी गई, सीसीटीवी के केबल काट दिये गये। राजीनामा के लिये बार बार दबाव बनाया गया। पीड़ित बेटी ने थाने में शिकायत भी की परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    क्या मध्यप्रदेश में अब दलित होना गुनाह हो गया है ? क्या एक पूरे दलित परिवार को ख़त्म करने वाले बीजेपी संरक्षित आरोपियों को सजा मिलेगी ? क्या मुख्यमंत्री इस परिवार के बचे हुए सदस्यों का जीवित बचना सुरक्षित करेंगे ?

    दिग्विजय सिंह ने की सागर एसपी को हटाने की मांग

    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दलित युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद सागर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की। दिग्विजय सिंह अंजना अहिरवार के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे, जिनकी रविवार को अपने चाचा का शव ले जा रही एम्बुलेंस से गिरने के बाद मौत हो गई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं किसी के घर पर बुलडोजर चलाने के हक में नहीं हूं।

    बता दें कि सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती अंजना अहिरवार की छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज गुंडों ने युवती के भाई नितिन अहिरवार की पिछले साल अगस्त महीने में हत्या कर दी थी। हत्या में बीजेपी नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी। आरोप है कि हत्या के बाद पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन पीड़ित परिवार समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो दो दिन पूर्व पीड़िता के चाचा राजेंद्र अहिरवार की भी हत्या कर दी गई। सोमवार को जब पीड़ित युवती के चाचा का पोस्टमार्टम कराकर शव को वापस ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में पीड़िता अंजना अहिरवार संदिग्ध परिस्थितियों में एंबुलेंस से गिर गई और उसकी भी मृत्यु हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं

    October 31, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश

    October 31, 2026

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई

    October 31, 2026

    आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

    October 31, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं

    October 31, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश

    October 31, 2026

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई

    October 31, 2026
    Most Popular

    लड़की को हो रहा था पेट दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख हैरान घरवाले; सीधे पहुंचे थाने

    July 21, 2024

    UP में नहीं रुक रहा कांवड़ियों का बवाल, अब मेरठ में कार में की तोड़फोड़; कई लोग घायल

    July 26, 2024

    अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वाहन से टकराई बस, 5 की मौत

    July 9, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?