Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी
    • मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा
    • “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”
    • उत्तराखंड STF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से हथियार और हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी
    • सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!
    • हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा
    • बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
    • विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
    • सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»भाजपा में आधे इधर-आधे उधर का नजारा, कांग्रेस में एक के हाथ में सबकी सियासी डोर
    मध्यप्रदेश

    भाजपा में आधे इधर-आधे उधर का नजारा, कांग्रेस में एक के हाथ में सबकी सियासी डोर

    Social ScanBy Social ScanMay 22, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    , देवास। तापमान बढ़ते ही शहर का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। कभी भाजपा बनाम कांग्रेस होने वाली सियासत अब भाजपा बनाम भाजपा होती जा रही है, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई है। राजनीतिक लड़ाई ने शहर की सियासत को नई दिशा में मोड़ दिया है, जिसे लेकर अब नई बहस छिड़ी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कांग्रेस की तर्ज पर संगठन बाद में, नेता पहले हो रहे हैं।

    सियासत के बदलते रूख को भांपकर कुछ नेता भी अवसर को भुनाने में लगे हैं, सुर बदलने लगे हैं। कभी किसी और के आगे-पीछे घूमते थे तो अब नए नेता को चुन लिया है। इसे लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आगामी दिनों में देवास में बहुत कुछ बदलता दिखेगा।

    सियासी हवा के रूख में यह बदलाव सांसद-विधायक के बीच बढ़ी राजनीतिक दूरियों के चलते हुआ है। एक समय था जब देवास में पैलेस (राज परिवार) के इर्दगिर्द ही भाजपा की राजनीति चलती थी। पहले पवार बनाम जोशी गुट हुआ करते थे और दशकों तक राजनीति इसी तरह रही। कुछ साल पहले तीसरे गुट का उदय हुआ था, लेकिन कुछ दिन में ही खत्म हो गया। फिर से पालिटिक्स का पावर पवार परिवार के हाथ में रहा।

    2019 में पार्टी ने जज महेंद्रसिंह सोलंकी को सांसद का टिकट दिया, लेकिन तब तक भी भाजपा में किसी ने आकलन नहीं किया था कि 2024 के चुनाव तक हालात इतने बदलेंगे। अब हालात ऐसे हैं कि सोलंकी भाजपा के नई टीम के साथ काम कर रहे हैं तो पवार की अपनी टीम है। संगठन बीच में उलझा है और कार्यकर्ता आधे-इधर आधे उधर की तर्ज पर काम कर रहे हैं। कुछ पदाधिकारी टिकट न मिलने के कारण संगठन से उबते नजर आ रहे हैं तो कुछ टिकट की आस में संघ से नजदीकी बढ़ा रहे हैं।

    कल तक उधर थे…अब इधर दिख रहे….

     

    इस चुनाव में रोचक बात यह भी रही कि कल तक जो भाजपा नेता दूसरे नेता के साथ थे अब वे सांसद के आसपास मंडराते नजर आ रहे हैं। इनमें हाटपीपल्या क्षेत्र के कुछ नेता हैं तो देवास के भी कई पदाधिकारी हैं। कुछ एेसे हैं जो किसी समय पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भरोसे थे, मगर उनके कांग्रेस में जाने के बाद अकेले पड़ गए। विधायक से पटरी बैठती नहीं, लिहाजा देवास में पैलेस और सांसद दोनों से ही सामंजस्य बैठाने में लगे हैं।

    हालांकि ज्यादा करीब सांसद के दिख रहे हैं। हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी किसी समय पैलेस के साथ हुआ करते थे, लेकिन अब सांसद के नजदीक हैं। सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सिर्फ विधायक बनने तक ही क्षेत्र में दिखे और अब गायब हैं। कार्यकर्ता भी परेशान हैं कि कब तक इंदौरी नेता को झेलना पड़ेगा, स्थानीय को पार्टी क्यों मौका नहीं देती। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा अपने क्षेत्र से खुश हैं और शिवराज सहित संघ-संगठन के करीब रहते हैं तो नए-नवेले बागली विधायक मुरली भंवरा फिलहाल पैलेस के साथ हैं।

    खबर यह भी है कि सांसद सोलंकी के आसपास दिखने वाले कार्यकर्ता भी आपसी खींचतान में उलझे हैं। कहने को सभी सांसद के हैं, लेकिन मनमुटाव उनमें भी है। सांसद भी इससे वाकिफ हैं। कुछ एेसे लोग हैं जो टिकट मिलने के पहले तक सांसद को साध रहे थे और तारीफ भी करते थे, लेकिन बाद में स्थिति एेसी बदली कि अब दूर ही रह रहे हैं। लेटर कांड की चर्चा भी चल रही है।

     

    वर्मा के इर्दगिर्द पूरी कांग्रेस

     

    कांग्रेस में सज्जनसिंह वर्मा गुट के अलावा देवास में दूसरा गुट नहीं बचा। दिग्विजयसिंह के समर्थक कुछ लोग जरूर हैं, लेकिन स्थानीय फैसलों में उनका दखल नहीं होता। कुछ कांग्रेस चामुंडा कांप्लेक्स के बाहर नजर आते हैं तो कुछ दूसरे ठियों पर राजनीतिक चर्चा करते हैं। संगठन में वर्मा का ही दखल है, जिसे लेकर यह भी कहा जाता है कि आखिर कब तक एेसा चलेगा। गुटबाजी का यह नजारा इस चुनाव में भी दिखा जब कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय कुछ ही नेताओं में सिमटकर रह गए और कार्यकर्ताओं से दूर होते गए। विधानसभा चुनाव में दमदारी दिखाने वाले प्रत्याशी भी दूर-दूर ही दिखे और सवाल उठे। अनुषांगिक संगठन नजर नहीं आ रहे और कह रहे हैं कि जब तक बड़े नेताओं की मनमानी चलेगी, तब हम दूर से ही देखेंगे।

     

    ….और निकाल लिया टैंट

     

    कांग्रेस में कुछ दिन पहले आभार बैठक हुई थी। इसमें प्रत्याशी समेत पार्टी कार्यकर्ता थे। स्टेशन रोड के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक हुई थी, इसमें भी बदलाव की मांग उठी थी। बैठक के बाद ही कार्यालय बंद हो गया। टैंट निकाल दिया गया। कुछ कार्यकर्ता गुरुवार को कार्यालय तरफ गए तो कहने लगे कि इतनी क्या जल्दी थी, चुनाव परिणाम तक तो कार्यालय चालू रख देते। बातें तो यह भी हुई कि चुनाव में जो लोग कार्यालय नहीं वे कह रहे हैं कि बंद क्यों कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026

    मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा

    June 17, 2026

    “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”

    June 17, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?