मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास को नई गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की उपज की खरीद, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा में डिजिटल लर्निंग, पेयजल, ऊर्जा, सड़क और अवस्थापना विकास के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों और जरूरतमंद वर्गों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ जनहित, सुशासन और संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उत्तराखण्ड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है।


