लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का विवादित बयान वायरल
लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया।
वायरल वीडियो में संजय गुप्ता कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि जो मुझे वोट नहीं देगा उसे कीड़े पड़ेंगे और उसका पेट फट जाएगा।
संजय गुप्ता कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए जनता के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करने का दावा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वोट को लेकर यह विवादित टिप्पणी की।
पूर्व विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनके बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

