हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चरम के बीच हाईवे पर अंधेरे की समस्या को लेकर आगाज टाइम्स की खबर का असर हुआ है। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शुरू के दिनों में कावड़ यात्रा कावड़ पटरी से होकर ही गुजरती है, ऐसे में बड़ी कांवड़ों का दौर हाईवे पर रहता है। लेकिन डाक कावड़ से पहले हाईवे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। हाईवे पर डार्क जोन न रहे इसके लिए प्रशासन को सक्रिय किया जा रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिवभक्तों की है, जो रात के समय पैदल सफर कर रहे हैं। लेकिन हाईवे के कई हिस्सों में अंधेरा होने के चलते कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

