दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में भी छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। जहां बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अर्थी लेकर सड़क पर निकल गए प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र जैसे ही तिकोनिया चौराहे के पास पहुंचा, वहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और, धक्का-मुक्की हो गयी जिससे सड़क में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अर्थी छीन ली, जिसके बाद छात्र और अधिक आक्रोशित हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास करता रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

