धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान आस्था और श्रद्धा से है, लेकिन अगर उसी हर की पौड़ी क्षेत्र में महिलाओं के चेंजिंग रूम तक झांकने की हिम्मत कोई कर दे, तो यह सिर्फ एक युवक की हरकत नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर एक युवक को चेंजिंग रूम में ताक-झांक करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सवाल यह है कि आखिर हर की पौड़ी जैसे संवेदनशील और सबसे व्यस्त क्षेत्र में ऐसी घटना हो जाये तो पुलिस की गश्त कहां थी। हर दिन हजारों श्रद्धालु, महिलाएं और परिवार हर की पौड़ी पहुंचते हैं ऐसे में चेंजिंग रूम जैसी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा केवल औपचारिक व्यवस्था से नहीं हो सकती लगातार पुलिस गश्त, निगरानी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है कि आस्था की नगरी में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सवाल सिर्फ एक युवक का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जो ऐसी घटनाओं को होने का मौका दे रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

