बद्रीनाथ धाम के चंदा चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति में हुए कथित घोटाले में कहीं न कहीं मंदिर समिति की भी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह दावा किया है कि उसने यह कृत्य बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के पीएस नौटियाल के निर्देश पर किया था। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। गोदियाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है और इससे सरकार की मंशा भी संदेह के घेरे में आती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

