कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अनोखा विरोध देखने को मिला, जब लोगों ने अस्पताल परिसर में मिठाई बांटकर अपनी ही मांगों की “असफलता” का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। दरअसल, अस्पताल के उच्चीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाओं में सुधार होने के बजाय अस्पताल से दो चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने इसे अपनी मांगों की अनदेखी बताते हुए अस्पताल में मिठाई बांटकर विरोध दर्ज कराया।कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्षों से उच्चीकृत करने की मांग उठती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को हल्द्वानी और अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय दो चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और प्रभावित होंगी।वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अस्पताल में महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ की बेहद आवश्यकता है। प्रसव से जुड़ी महिलाओं को पर्याप्त सुविधाएं और विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मोहन बोनाल ने कहा कि दोनों चिकित्सकों का तबादला सरकार की स्थानांतरण नीति और नियमावली के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

