निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद श्रमिकों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि इसी सुरंग में 12 नवंबर 2023 को हुए हादसे में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर सुरंग निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व ग्राम प्रधान नगल अरविंद भट्ट ने कहा कि बार बार टनल में घटनाएं हो रही है जिस से सुरंग की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होते हैं।टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि काम करते समय टनल में पत्थर गिरने से मजूदर की मौत हुई है। मजदूर का नाम नरेश उम्र 22 वर्ष बताई गई है जो कि झारखंड का रहने वाला है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
Monday, September 14

