बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल की बहस की चुनौती स्वीकार कर ली है गौरतलब है कि हाल ही में हेमंत द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए गणेश गोदियाल के कार्यकाल में पद का दुरुपयोग हुआ और बद्रीनाथ मंदिर के कथित दान में गड़बड़ी मामले में आरोपी सहायक प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति उनके समय में हुई थी इसके जवाब में गणेश गोदियाल ने देहरादून प्रेस क्लब में खुली बहस के लिए हेमंत द्विवेदी को आमंत्रित किया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे अब प्रेस वार्ता कर हेमंत द्विवेदी ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कांग्रेस पर इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि मंदिर समिति ने मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की, जिसके चलते आरोपी वर्तमान में जेल में हैं साथ ही उन्होंने गणेश गोदियाल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए नियमों के उल्लंघन और मंदिर की व्यवस्था में अनियमितताओं के आरोप लगाए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए यदि बहस होनी है तो वह किसी प्रेस क्लब में नहीं, बल्कि भगवान बद्रीनाथ या बाबा केदारनाथ धाम के पवित्र प्रांगण में हो उन्होंने गणेश गोदियाल से समय और तिथि तय करने को भी कहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

