देहरादून में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर जवाब देते हुए सार्वजनिक ओपन डिबेट का मंच तैयार किया। हालांकि, तय समय पर हेमंत द्विवेदी डिबेट में नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि बीकेटीसी में चंदा चोरी के मामले और पूर्व कार्यकाल में कथित अनियमितताओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हेमंत द्विवेदी ने हाल ही में गणेश गोदियाल के अध्यक्षीय कार्यकाल पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं, प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति और पदोन्नति, बंसीर मंदिर निर्माण तथा प्रतापनगर सड़क निर्माण जैसे मामलों में सवाल उठाए थे और प्रेस के सामने ओपन डिबेट की चुनौती दी थी। अब गणेश गोदियाल के मंच पर पहुंचने के बावजूद हेमंत द्विवेदी की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, चंदा चोरी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का नाम आरोपों के संदर्भ में भी चर्चा में है, जिस पर राजनीतिक बहस जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

