हरिद्वार में कावड़ मेला 2026 की तैयारी को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तमाम अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने हिल बाईपास, सप्त ऋषि क्षेत्र, रोड़ी बेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ताओं के साथ किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से कांवड़ मेला रूट का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने आगामी कावड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कावड़ पटरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति जाँची। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग का रिव्यू किया। मोतीचूर पार्किंग और बैरागी कैंप में पार्किंग व्यवस्था का भी औचक उल्लेखनीय निरीक्षण हुआ। इमरजेंसी सेवाओं के लिए एम्बुलेंस और जगह-जगह मेडिकल कैंप द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का विशेष प्रबंध किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर और समन्वय केंद्र स्थापित करने के आदेश दिये गये। जनहित सूचना और मार्गदर्शन के लिये पब्लिक एड्रेस सिस्टम और होर्डिंग लगाने के निर्देश। जिला प्रशासन ने यात्रियों से संयम और सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

