उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रामपुर कला गांव में आसन नदी और ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे कचरा संकट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा नदियों को बचाने के तमाम दावों के बावजूद, धरातल पर रामपुर कला में आसन नदी के किनारे और खाता संख्या 1175 की ग्राम समाज भूमि पर कथित तौर पर फैक्ट्रियों का भारी मात्रा में औद्योगिक कचरा अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कचरे के कारण न सिर्फ नदी का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि पास में स्थित श्मशान घाट के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।समस्या यहीं खत्म नहीं होती। सामने आई तस्वीरो और ग्रामीणों के दावों के मुताबिक, गांव के श्मशान घाट के नाम पर सिर्फ एक टूटा-फूटा टिन शेड खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसका रास्ता भी पूरी तरह से कीचड़, पानी और पत्थरों से बदहाल है। बदहाली का आलम यह है कि ग्रामीणों को घुटनों तक गहरे कीचड़ वाले रास्ते से होकर अपनों की शवयात्रा निकालने को मजबूर होना पड़ रहा है।इस बदहाली को लेकर स्थानीय निवासियों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में एसडीएम और डीएम स्तर पर भी लिखित शिकायतें दी थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नदी क्षेत्र से कचरा हटाने और श्मशान घाट व रास्ते को जल्द दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

