उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की दुर्गम हरकीदून वैली का मुख्य पैदल मार्ग पिछले 10 दिनों से बंद होने के कारण पांच गांवों के ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हराल खड़ और घीया गाड़ के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा घीया गाड़ पर बना पुल बह जाने से तालुका, ढटमिर, गंगाड, पवाणी और ओसला गांवों का संपर्क बाधित है। मजबूरी में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मानव श्रृंखला बनाकर उफनती नदी पार कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार मानसून की शुरुआत के साथ ही करीब 2 जुलाई को घीया गाड़ में आए तेज बहाव से पुल बह गया था। तब से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों, राशन, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी सामान की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अकेले नदी पार करना संभव नहीं होने के कारण लोग समूह बनाकर एक-दूसरे का सहारा लेते हुए नदी पार करते हैं।ग्रामीण लखी सिंह पंवार, लाल सिंह रावत और सोबन सिंह रावत ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है। किसी भी बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर सांकरी ले जाना पड़ता है। मार्ग बंद होने के कारण मरीजों को पीठ पर उठाकर जोखिम भरे रास्ते से ले जाना पड़ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि हरकीदून विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक और ट्रेकर पहुंचते हैं। लेकिन हर मानसून में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त पुल एवं मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कर आवाजाही सुचारु कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

