Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJuly 11, 2026Updated:July 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सड़क, पुल एवं घाट निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी, सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यों को भी प्राथमिकता से कराया जाए

    मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा, विभागवार प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला-2027 से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं विभागीय समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक विभाग अपनी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करे कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि कुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की प्रशासनिक दक्षता, आधारभूत संरचना और व्यवस्थागत क्षमता का भी परिचायक है। इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें।

    मेलाधिकारी ने सड़कों, पुलों एवं घाटों के निर्माण तथा उनके सुदृढ़ीकरण से संबंधित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से आगाह किया कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाय।।उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है, उन्हें तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। विद्युत, पेयजल एवं अन्य उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इन कार्यों को शीघ्र पूरा करें। यदि किसी परियोजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक, तकनीकी अथवा अन्य किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसे तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, जिससे उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके और परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित न हो।मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा नियमित अंतरविभागीय समीक्षा के माध्यम से समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में समन्वय के अभाव के कारण अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।उन्होंने मेला क्षेत्र तथा उससे जुड़े प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, आकर्षक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रमुख प्रवेश मार्गों, चौराहों, घाटों, सार्वजनिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण परिसरों का योजनाबद्ध ढंग से सौंदर्यीकरण कराया जाए। मेलाधिकारी ने सड़कों के किनारे व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं हरित विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों, संपर्क सड़कों तथा मेला क्षेत्र के आसपास उपयुक्त प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को तय कार्ययोजना के अनुसार चरणबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध हो सकें।बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित परियोजना क्रियान्वयन इकाई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

    #bjpsarkar #haridwar #socialscan #uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Read More

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026
    Read More

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?