ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग पंतनगर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले को लेकर देर रात तक कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही और भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवि परिसर में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत दीपक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम कुछ नाबालिग बच्चियां पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में घूमने के लिए निकली थीं, आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत ठेका कर्मी दीपक शर्मा ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। बच्चियों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पंतनगर कोतवाली पहुंच गए। लोगों का कहना था कि नाबालिग बच्चियों के साथ हुई इस घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

