अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में मेला प्रशासन और संत समाज के बीच टकराव की आहट तेज होती दिखाई दे रही है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने प्रेस वार्ता कर मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिषद का कहना है कि प्रशासन कुछ चुनिंदा लोगों के प्रभाव में काम कर रहा है और आश्रमधारी संतों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। संतों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कुंभ मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। संतों ने दो टूक कहा कि कुंभ केवल चार-छह लोगों के भरोसे सफल नहीं हो सकता। यदि दिव्य और भव्य अर्धकुंभ कराना है तो आश्रमों, मठों और स्वतंत्र संत परंपराओं को भी बराबर का सम्मान और भागीदारी देनी होगी। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राम विशाल दास ने बताया कि 19 जून को कुंभ मेलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही परिषद को किसी बैठक या संवाद के लिए बुलाया गया। उनका कहना था कि सरकार और मेला प्रशासन को “फूट डालो और शासन करो” जैसी नीति पर नहीं चलना चाहिए, बल्कि सभी अखाड़ों, आश्रमों और संत परंपराओं को एक मंच पर लाकर समन्वय के साथ अर्धकुंभ की तैयारियां करनी चाहिए। संतों ने चेतावनी दी कि यदि आश्रमधारी संतों की लगातार उपेक्षा की गई तो इसका असर अर्धकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी पड़ सकता है। अब इस पूरे मामले में सबकी नजर मेला प्रशासन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

