हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। आखिर पूरा मामला क्या है, देखिए यह रिपोर्ट हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की। विरोध के दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने का एक तय नियम और प्रक्रिया है, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अदानी ग्रुप के हैं और सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन्हें जनता पर थोप रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और यदि दोबारा इसी तरह कार्रवाई की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा विरोध के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के हाथों से स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख मीटर लगाने पहुंची टीम ने काम रोक दिया और बिना कार्रवाई पूरी किए मौके से वापस लौट गई।वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, नियमानुसार की जाएगी।फिलहाल सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध खुलकर सामने आया है। अब देखना होगा कि विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

