बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से रेफर हुई कुराड़ के आफर तोक की गर्भवती महिला ने 108 एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया हैं,कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।मृतका सरिता देवी के भाई पप्पू सोलियाल ने बताया कि गर्भवती महिला सरिता देवी (उम्र -35 साल) पत्नी नरेंद्र कुमार,को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, लेकिन डाक्टर की नाइट ड्यूटी होने के कारण डाक्टर ने 3 घंटे देरी से गर्भवती महिला का चेकअप 11 बजे किया, और थराली अस्पताल में ही डिलीवरी करवाने की बात कही गयी वहीं बाद में अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ ने गायनोलाजिस्ट नहीं होने की बात कहकर लगभग 3 बजे महिला को कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया डाक्टरों व नर्स की लापरवाही के चलते नारायणबगड़ के समीप बगोली के आसपास महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया, उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर और पंखा भी नहीं था।ग्राम प्रधान लेटाल चमेली देवी ने बताया कि सरिता देवी के दो बच्चे नितिन कुमार (उम्र -15 वर्ष)व पायल (उम्र -8 वर्ष) है, जो बेसहारा हो गए हैं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं, परिजनों ने इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की मांग की हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

