रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सुमित नाम के एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी।जिस कारण सुमित पानी के तेज बहाव में बहकर गंगनहर में डूबने लगा। आसपास के लोगों के द्वारा सुमित को डूबता देखकर शोर मचा दिया गया। जिसके बाद सोलानी पार्क के पास दुकान लगाकर भुट्टा बेच रहा मोनू नाम का युवक डूब रहे सुमित के लिए फरिश्ता बन गया। जिसने अपनी जान पर खेल कर सुमित की जान बचा ली है और उसे गंगनहर से बाहर निकाल लिया है। इस घटना का पास खड़े एक युवक ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दे की सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सुमित नाम का एक युवक आज शुकवार की शाम सोलानी पार्क के पास आया था। तभी अचानक की सुमित ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गंगनहर में छलांग लगा दी। जिस कारण वह पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा। सुमित को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। तभी पास दुकान लगाकर भुट्टा बेच रहे मोनू ने सुमित को गंगनहर में डूबते हुए देख लिया और सुमित को बचाने के लिए अपनी भुट्टे की दुकान छोड़ गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद मोनू ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुमित की जान बचा ली है।इस घटना का पास खड़े एक युवक ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भुट्टे वाला मोनू डूब रहे सुमित को पकड़कर गंगनहर में तेजी के साथ बहता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वीडियो में मोनू सुमित को गंगनहर से बाहर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मोनू सुमित को अपनी भुट्टे की दुकान पर लेकर आया। जहां पर मोनू और अन्य लोगों के द्वारा सुमित को आराम से बैठाया गया और फिर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित के परिजनों को बुलाकर सुमित को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना के बाद भुट्टे वाले मोनू की सभी जगह तारीफ की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
- स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका
- कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन
- भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!
- आज फिर गरजा MDDA का बुलडोजर… लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई का इंतजार!
- हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम शिलापट्ट से गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म!
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की दो टूक—टीबी अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, रोज होगी मॉनिटरिंग
- मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून; प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
- आबकारी विभाग को किसी का डर नहीं, देहरादून में सबकी नाक के नीचे घोटाले को दिया अंजाम!
Sunday, June 21

