उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तराखंड में छिपकर रह रहा था। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली हेरोइन तथा अवैध हथियारों की खेप को रिसीव कर आगे सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ पंजाब में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था। एसटीएफ, पंजाब पुलिस और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियां उसके पाकिस्तान कनेक्शन, तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से सीमा पार से संचालित हथियार और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। एसटीएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन तस्करी के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
Sunday, September 13

