देहरादून प्रेस क्लब में स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने चकराता विधानसभा में विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई विकास कार्य केवल कागजों में दिखाए गए हैं, जबकि मौके पर निर्माण के प्रमाण नहीं मिले।बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि एक ही फोटो को अलग-अलग गांवों के विकास कार्यों के नाम पर लगाया गया है। साथ ही जियो-टैगिंग नहीं होने, फर्जी जीएसटी बिल और मृत व्यक्तियों को श्रमिक दिखाकर भुगतान किए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। स्वाभिमान मोर्चा ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

