रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान के कार्यालय का कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा घेराव किया गया। वहाॅ कांग्रेस नेता मनोज धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवालिक नगर चौक से प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास न के बराबर हुआ है और सफाई की हालत भी दयनीय बनी हुई है। शिवालिक नगर चौक से निकले प्रदर्शनकारी नारेबाज़ी के साथ पैदल मार्च करते हुए रानीपुर विधायक के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकारिणी ने कार्यालय का घेराव कर दिया और सफाई व विकास की मांगों को लेकर विधायक से जवाबदेही मांगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में गंदगी और नालियों की सुध तक नहीं ली जा रही है और विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिए गए हैं।कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि विधायक आदेश चौहान के क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ आम जनता के साथ धोखा ही हुआ है, जिसके चलते लोग भाजपा को वोट देकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

