अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने आज देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव कर अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच में हुई प्रगति को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने छह माह से चल रही जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जबकि शुरुआती विरोध के बाद चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने जांच में हुई प्रगति, दुष्यंत गौतम एवं अजय कुमार से पूछताछ, अंकिता के माता-पिता द्वारा उठाए गए सवालों, उर्मिला सनावर द्वारा सार्वजनिक रूप से उठाए गए मुद्दों तथा साक्ष्य मिटाने और जांच को प्रभावित करने के आरोपों की जांच को लेकर जानकारी मांगी। मंच ने जांच की वर्तमान स्थिति, आगे की कार्ययोजना और जांच पूरी होने की संभावित समय-सीमा भी सार्वजनिक करने की मांग की।सीबीआई अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन और उसमें उठाए गए सभी सवालों को दिल्ली स्थित मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा। मंच ने सीबीआई को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी प्रकरण केवल एक परिवार का नहीं बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, न्याय और जनता के विश्वास का प्रश्न है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

