ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने काशीपुर के संदिग्ध मौत मामले में परिजनों का पक्ष सुनने के बाद शव का दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने को कह दिया है। मृतक के कान के नीचे चोट के निशान और जमीन पर खून मिला था। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित कटोराताल के एक घर में 16/17 मई की रात एक युवक का शव मिला था। युवक के पोस्ट मार्टम के बाद शव को दफना दिया गया। मृतक के पिता इमरान ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने का आग्रह किया। उन्होंने, न्यायालय से मामले की जांच के लिए एफ.आई.आर.दर्ज करने के लिए काशीपुर पुलिस को निर्देश देने की भी प्रार्थना की। याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता टी.ए.खान ने बताया कि काशीपुर में 16 व 17 मई की रात युवक की मौत हुई थी, जिसे अगले दिन दफनया गया। मृतक के पिता ने क्रिमिनल रिट पैटिशन दाखिल कर न्यायालय को बताया कि उनके लड़के के कान के नीचे चोट का निशान था और जहां वो मृत मिला था वहां खून के निशान और खून से लतपत चादर मिली थी। अधिवक्ता ने कहा कि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल बनाकर शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने के आदेश जारी किए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

