सोशल मीडिया जो युवाओं को जोड़ने का जरिया है, अब अपराध और खौफ फैलाने का नया अड्डा बनता जा रहा है। रुड़की में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है।जरा इन तस्वीरों और वीडियो को गौर से देखिए। इंस्टाग्राम पर ‘शूटर कार्तिक पंडित’ के नाम से बनी एक आईडी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह युवक रुड़की का ही रहने वाला है।इस आईडी पर कोई आम वीडियो नहीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन किया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह युवक अलग-अलग तरह के अवैध तमंचे, बंदूकें और भारी मात्रा में जिंदा कारतूसों के साथ सरेआम रील्स और वीडियो पोस्ट कर रहा है। हथियारों के साथ बैकग्राउंड में बजने वाले गैंगस्टर म्यूजिक और इस युवक के तेवर कहीं न कहीं यह साफ इशारा कर रहे हैं कि रुड़की शहर में एक नए बदमाश की ‘लॉन्चिंग’ की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो ने रुड़की के शांत माहौल में दहशत पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि अगर वक्त रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह युवक शहर की कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।सवाल यह उठता है कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने वाली पुलिस की साइबर सेल अब तक इस मामले से अनजान क्यों है? सरेआम अवैध हथियार लहराने वाले इस ‘तथाकथित’ शूटर पर आखिर कब कार्रवाई होगी? यह रुड़की पुलिस के लिए एक खुली चुनौती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

