पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat ने वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस द्वारा उठाए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभ होते हैं, जिनमें पत्रकारिता एक प्रमुख स्तंभ है और इस तरह किसी वरिष्ठ पत्रकार को उठाकर ले जाना गलत है।उन्होंने कहा कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पत्रकार की छवि साफ-सुथरी और चिंतनशील व्यक्ति की रही है। पुलिस कस्टडी से बाहर आने के बाद उनका बयान सुनकर भी उन्हें लगा कि वह काफी गंभीर और समझदार व्यक्ति हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है, चिट्ठी भी लिखी है और अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का काम सरकार की छवि खराब करना नहीं बल्कि उसे बेहतर बनाना होता है।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार के बयान के अनुसार एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था जबकि बाकी लोग सिविल ड्रेस में थे। वहीं पत्रकार की पत्नी ने भी आरोप लगाया कि घर में आने वाले लोग “गुंडे टाइप” के थे।उन्होंने सवाल उठाया कि किसी के घर में घुसने से पहले क्या पुलिस के पास सर्च वारंट था। बिना सर्च वारंट के किसी को घर से घसीटकर बच्चों के सामने ले जाना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी पर इसका गहरा मानसिक असर पड़ा होगा।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह संबंधित पत्रकार को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर पूरा सहयोग करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
- न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
Wednesday, June 10

