धर्मनगरी हरिद्वार से जिहादियों की कट्टरपंथी सामने आई है, जहां हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर की गंगनहर में अंदर चिकन बिरयानी डाली गई। और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है नीले ड्रम में भरी चिकन बिरयानी गंगा में डाली हा रही है। जिसका स्थानीय युवक द्वारा वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ज्वालापुर क्षेत्र से जुड़े इस वीडियो में एक नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री गंगा में डाली जा रही थी। इस घटना को लेकर संतों ने कहा कि मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी तत्व जानबूझकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि सनातन आस्था की जीवनरेखा है और इसमें इस प्रकार की सामग्री फेंकना अस्वीकार्य है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संतों ने मांग की है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

