भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जल जीवन मिशन को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद भगत ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भगत के बयान को भाजपा सरकार की वास्तविकता उजागर करने वाला बताया है।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि मुझे खेद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। भगत ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी और सरकार के साथ पूरी तरह खड़े हैं और डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भ्रम में न आएं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया। माहरा ने कहा कि बंशीधर भगत का हालिया बयान भाजपा सरकार की वास्तविकता को उजागर करने वाला है। जब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि अब सिर्फ मोदी-मोदी कहने से काम नहीं चलेगा और प्रदेश में कोई ठोस काम नहीं हुआ, तो साफ है कि विकास की कहानी सिर्फ प्रचार और नारों तक सीमित थी। माहरा ने प्रदेश की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, पहाड़ से पलायन नहीं रुक रहा, गांव खाली हो रहे हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी है। भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार के मामलों ने सरकार की छवि प्रभावित की है। कानून-व्यवस्था को लेकर भी जनता में असुरक्षा का माहौल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक हर चुनाव में सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

