रुड़की के भगवानपुर में आखिर क्या चल रहा है? क्या कानून की नाक के नीचे 140 बीघा जमीन का भूगोल बदला जा रहा है और प्रशासन गहरी नींद में सोया है? मामला तेलपुरा के बुग्गावाला मार्ग का है, जहां कभी हजारों फलदार पेड़ों की हरियाली हुआ करती थी, लेकिन आज वहां कंक्रीट का जाल बिछाया जा रहा है। सवाल ये है कि क्या प्रशासन की मिलीभगत से ये सब हो रहा है या फिर अधिकारी सफेदपोशों के दबाव में हैं?हजारों फलदार पेड़ों की बलि, अवैध प्लॉटिंग और रातों-रात खड़ी कर दी गई दुकानें! भगवानपुर तहसील का तेलपुरा इलाका इन दिनों चर्चाओं में है। मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन ने हरकत में आने का दिखावा तो किया, लेकिन धरातल पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ‘खानापूर्ति’ नजर आ रही है।इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब विवादित परिसर के भीतर बनी दुकानों पर अचानक ‘भारतीय किसान यूनियन (तोमर)’ के प्रदेश कार्यालय का बोर्ड टंग गया। जो यूनियन किसानों के हितों और प्रकृति की रक्षा की बात करती है, आखिर उसने उसी उजाड़े गए बाग की जमीन पर अपना ठिकाना क्यों बनाया? क्या ये यूनियन का संरक्षण है या प्रशासन को चुनौती?स्थानीय सूत्रो का कहना है कि साहब यहां दिन-रात काम चल रहा है। बाग काट दिया गया, दुकानें खड़ी कर दी गईं। प्रशासन कहता है कुछ नहीं हो रहा, लेकिन आप खुद देख लीजिए।हैरानी की बात ये है कि जब भगवानपुर एसडीएम डी.एस. नेगी से इस बाबत पूछा गया, तो उनका जवाब था कि “मौके पर कोई निर्माण नहीं चल रहा।” साहब के इस बयान ने सिस्टम की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर निर्माण नहीं हो रहा, तो वो संदिग्ध इमारत कौन बना रहा है? अगर बाग नहीं कटा, तो वो हजारों पेड़ कहां गायब हो गए? और सबसे बड़ा सवाल HRDA यानी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ‘धृतराष्ट्र’ जैसी चुप्पी आखिर क्या इशारा कर रही है?सवाल कई हैं लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं। क्या प्रशासन को भनक तक नहीं लगी जब हजारों पेड़ काटे गए? क्या किसान यूनियन उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया? और क्या HRDA के उच्च अधिकारी इस मामले की फाइल को फिर से खोलेंगे या फिर ये 140 बीघा जमीन इसी तरह ‘लैंड माफिया’ के भेंट चढ़ जाएगी?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

