Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
    • राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»कब सुधरेंगे विंडलास?
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    कब सुधरेंगे विंडलास?

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    एमडीडीए को धोखा देता उद्योगपति

    कॉम्पलैक्स की पार्किंग के बेसमेंट में कर रहा अवैध निर्माण

    मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत तो एक्शन में आया एमडीडीए

    कॉम्पलैक्स की पार्किंग में अवैध निर्माण का खेल

    देहरादून। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एमडीडीए और डीएम को संदेश दे रखा है कि शहर में कॉम्पलैक्सों की पार्किंग में हो रहे अवैध निर्माणों को तोड़कर वहां पार्किंग शुरू कराई जाये जिससे कि शहर के अन्दर पार्किंग की व्यवस्था चाक चौबंद हो सके। डीएम और एमडीडीए शहर में वाहनों की पार्किंग कराने के लिए नये-नये स्थान चिन्हित कर वहां पार्किंग करा रहे हैं लेकिन शहर के घंटाघर के समीप स्थित विंडलास शॉपिंग कॉम्पलैक्स में अवैध निर्माण का खेल खेला जा रहा है और तो और कॉम्पलैक्स के बेसमेंट में वहां अवैध निर्माण कर एक क्लीनिक बनाने का काम चल रहा है और जब मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दुकानदारों द्वारा की गई तो एमडीडीए के अफसर अलर्ट हुये और आज एमडीडीए के एक अफसर ने जब शिकायत की सच्चाई को परखा तो वह देखकर दंग रह गया कि शहर के बीचोबीच किस तरह से पार्किंग में अवैध निर्माण का खेल चल रहा है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि एमडीडीए इस अवैध निर्माण को लेकर सख्त रूख मे है और इस पूरी इमारत के मालिक को नोटिस देने के लिए अपना होमवर्क शुरू कर दिया है।

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260309-WA0199.mp4

    शहर के अन्दर राजधानीवासियों को पार्किंग की समस्या से हमेशा जूझना पडता है और उसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम और एमडीडीए के अफसरों को शहर के अन्दर पार्किग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश दिये हुये हैं। डीएम और एमडीडीए ने कुछ कॉम्पलैक्सों की पार्किंग में हो रखे अवैध निर्माणों को तुडवाकर वहां पार्किंग शुरू कराकर संदेश दिया हुआ है कि अगर किसी ने भी पार्किंग वाली जगह पर अवैध निर्माण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। हैरानी वाली बात है कि शहर के बीचोबीच घंटाघर के समीप धारा पुलिस चौकी से चंद गज की दूरी पर विंडलास शॉपिंग कॉम्पलैक्स की पार्किंग में चंद दिन पूर्व अवैध निर्माण करने के लिए वहां एक बडी दीवार बना दी थी और होली की दो छुट्टी को देखते हुए वहां काफी संख्या में ईंटे, बजरी और सीमेंट रख दिया गया था तथा होली से एक दिन पूर्व रात्रि में वहां पानी के टैंकर मंगाकर गुंडागर्दी के बल पर रातो-रात अवैध निर्माण करने का खेल खेला जाना था लेकिन कॉम्पलैक्स के दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस महकमे से की थी और धारा पुलिस ने मौके पर आकर दो टूक चेतावनी दी थी कि अगर किसी ने अवैध निर्माण किया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी इसलिए वह पहले एमडीडीए से निर्माण की अनुमति लायें उसके बाद ही वह काम करें।

    पुलिस के सख्त रूख के चलते वहां अवैध निर्माण नहीं हो पाया लेकिन कॉम्पलैक्स के मालिक ने पार्किंग के बेसमेंट में अवैध निर्माण करने के लिए अपने कदम आगे बढाये और एक तरफ की दीवार को कुछ काटकर वहां से अन्दर का रास्ता बनाया गया और पार्किंग की जगह पर एक बडा क्लीनिक बनाने के लिए वहां अवैध निर्माण का खुला तांडव शुरू हुआ। कॉम्पलैक्स मालिक को न तो जिला प्रशासन का कोई डर दिखा और न ही एमडीडीए का। कॉम्पलैक्स के दुकानदारों ने अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की ही, साथ में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री केन्द्र सरकार, अर्बन डवलपमेंट मंत्री भारत सरकार, एसएसपी देहरादून, एमडीडीए सचिव को इसकी शिकायत की। आज एमडीडीए एक्शन में आया और उनका एक अफसर मौके पर जांच के लिए पहुंचा तो वह देखकर दंग रह गया कि सरेआम अवैध निर्माण हो रहा है इस पर उन्होंने वहां का सारा जायजा लिया और उसके बाद उन्होंने अपनी कार्यवाही को अंजाम देने की प्रक्रिया शुरू की। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि इस अवैध निर्माण पर जल्द एमडीडीए सख्त एक्शन लेगा और अवैध निर्माण को लेकर वह कॉम्पलैक्स मालिक को नोटिस देने के लिए भी अपनी कार्यवाही को अमल में लायेगा।

    #uttarakhand #cmdhami #bjpsarkar #socialscan
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Read More

    सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    March 23, 2026
    Read More

    सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

    March 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026

    सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    March 23, 2026

    सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

    March 23, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?