Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा ने किया औचक निरीक्षण, कसे कर्मचारियों के पेंच!
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा ने किया औचक निरीक्षण, कसे कर्मचारियों के पेंच!

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    तहसील कांडा का औचक निरीक्षण, कार्य व्यवस्था में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त: तहसीलदार से लेकर समस्त कर्मचारियों की वेतन आहरण पर रोक, स्पष्टीकरण तलब

    निर्माणाधीन न्यायालय एवं आवासीय भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य प्रगति तेज करने के निर्देश

    जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को तहसील कांडा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, डिस्पैच रजिस्टर, पत्र प्राप्ति रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयीय कार्यों में लापरवाही एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार से लेकर तहसील कांडा के अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए l

    जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। कंट्रोल रूम का फोन भी कार्य नहीं कर रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मियों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार के कार्यालय में देर से पहुंचने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा उनके वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आरके सेक्शन में अभिलेखों की जांच करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजीकाओं, आपदा मद में वितरित धनराशि से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया। साथ ही जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिकाओं के संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

    दस्तावेजों का समुचित संधारण न होने पर उन्होंने बिलों एवं भुगतान से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अलाव के लिए उपयोग में लाई गई लकड़ी तथा कंबल वितरण से संबंधित बिलों का भी परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पेशकार से केस डायरी का अवलोकन करते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    वहीं परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के समीप निर्माणाधीन न्यायालय भवन एवं आवासीय भवन की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार जगदीश गिरी तथा तहसील परिसर के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #socialscan #uttarakhand #जिलाधिकारीकोंडासुरेखा #बागेश्वर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026
    Read More

    हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…

    March 28, 2026
    Read More

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026

    हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…

    March 28, 2026

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?