विकासनगर के बाढ़वाला क्षेत्र में उस वक्त अफरा – तफरी मच गई… जब वन विभाग के SDO पर खनन कारोबारियो ने सरेआम जानलेवा हमला कर दिया… कानून को चुनौती देती ये तस्वीरें बेहद खौफनाक है… देखिए कैसे भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल के द्वारा खनन से भरे डंपर को रोकना खनन कारोबारियो को नागवार गुजरा… यमुना नदी से निकले खनन से भरे इस डंपर की वीडियो बना रहे SDO को बीच सड़क पर खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर पीट डाला… दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम मारपीट की इस घटना से तकरीबन आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा… भीड़ के बीच सड़क पर होते इस तांडव से इतना तो साफ है कि वर्दी का इकबाल कमजोर और खाकी का खौफ खत्म हो चला है… वन विभाग के अधिकारी का आरोप है कि खनन से भरे डंपर का वीडियो बनाने पर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया… जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ गाली- गलौज और अभद्रता की तो मामला बिगड़ा …. मामले में दोनों पक्षो की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली विकासनगर में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन की शाख पर गंभीर सवाल खड़ा करती इस घटना के बाद आरोपियों पर क्या कार्यवाही होती है…
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

