हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को हरिद्वार जिले के विभिन्न स्थानों पर मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। प्रशासन द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। इस अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र और उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार पंतद्वीप पार्किंग पहुंचे, जहां उन्होंने शांतिकुंज के अनुयायियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सफाई करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरिद्वार एक धार्मिक नगरी है और इसे साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। वहीं उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यदि हम सफाई को अपने रोजाना के रूटीन में शामिल कर लें, तो आसपास का वातावरण स्वतः ही साफ और स्वच्छ बना रहेगा। उन्होंने बताया कि धर्मनगरी हरिद्वार में वर्ष भर बड़े आयोजन और मेले होते रहते हैं, जिनमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में शहर की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भी जिम्मेदारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

