नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना सामने आने के बाद भवाली में हिंदू वादी संगठनों में काफी रोष की स्थिति है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव करने के साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वही मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
- विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
- सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
- CMO यानी चीफ मनी आफिसर?
- रुड़की में मौत की कालोनी!
- Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
- गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा
- स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!
- BKTC के अध्यक्ष हेमंत दि्वेदी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप!
Monday, June 15

