मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में DRM, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता वास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश- डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-मोहण्ड- सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के सम्बन्ध में परियोजना का Final Location Survey कराते हुए अद्यतन स्थिति से शीघ्र अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण मास्टर प्लान को भी शासन से साझा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे और जिला प्रशासन संयुक्त सर्वे करते हुए शीघ्र ही निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए। मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला – 2027 के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत रेलवे अधिकारियों को DM हरिद्वार, SSP हरिद्वार, मेलाधिकारी एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से Traffic Plan तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे सुरंग हरिद्वार के पास ढलान स्थिरीकरण (slop stabilization) कार्य को शीघ्र कराते हुए कृत कार्यवाही की आख्या शासन को भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही। इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव रीना जोशी सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
Sunday, September 13

