नमस्कार! देर से सही, लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता की ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली हिमपात हो चुका है। लोखंडी, देवबन, बुधेर, आसमाड़, खड़म्बा, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई जैसे इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसने पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को और भी मनमोहक बना दिया है। ये दिलकश दृश्य चकराता के सबसे ऊंचे क्षेत्र लोखंडी से सामने आए हैं, जहां लंबे इंतजार के बाद 2026 की पहली बर्फबारी सुबह के समय शुरू हुई। लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और बर्फ का इंतजार कर रहे सभी की उम्मीदें पूरी हुईं। देर रात से शुरू हुई बारिश ने तापमान को तेजी से गिराया, जिसके बाद सुबह होते ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर चालू हो गया। चकराता और आसपास के क्षेत्र जल्दी ही बर्फ से ढक गए। इस पहली बर्फबारी से पर्यटन क्षेत्र में नई जान फूंकने की उम्मीद जगी है। होटल-होमस्टे संचालकों और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। साथ ही किसानों और बागवानों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद साबित हो रही है – सेब की फसलों समेत अन्य खेती को भरपूर नमी मिलेगी, जल स्रोत रिचार्ज होंगे और आने वाले गर्मियों में पानी की समस्या कम होगी।पर्यटक बर्फ की फुहारों में मस्ती कर रहे हैं, बच्चे बर्फ में खेल रहे हैं और पूरा माहौल उत्साह से भरा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मौसम का मिजाज यूं ही रहा तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम सकती है। इसलिए अगर आप भी इस बर्फीले नजारे का आनंद लेना चाहते हैं, तो जल्दी से तैयारी कीजिए, गर्म कपड़े साथ रखिए और चकराता-लोखंडी की सैर पर निकल पड़िए। उत्तराखंड की इन बर्फ से सजी वादियों से इतनी खूबसूरत खबर लेकर हम फिर हाजिर होंगे। नमस्कार!
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

