अंकिता भंडारी मर्डर केस एक बार फिर पूरे उत्तराखंड में चर्चाओं के केंद्र में है। जैसे-जैसे इस हत्याकांड में नए खुलासे सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश का राजनीतिक माहौल भी गरमाता जा रहा है। प्रदेश भर में विपक्ष और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत पिरूमदारा में क्षेत्रवासियों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। पिरूमदारा में महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की, यह कैंडल मार्च पिरूमदारा स्थित किसान इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पिरूमदारा तक निकाला गया,मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने मोमबत्तियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंकिता को न्याय दो” जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए संजय नेगी और मंजू नेगी ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार बड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार उन्हें बचाने और संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह सच्चाई सामने आने से डर रही है। यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए है। नेताओं ने सवाल उठाया कि जब इस मामले में कई वीआईपी के नाम सामने आ चुके हैं, तो सरकार सीबीआई जांच से क्यों बच रही है। यदि सरकार और संबंधित लोग निर्दोष हैं, तो उन्हें सीबीआई जांच से डरने की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक कैंडल मार्च नहीं, बल्कि सरकार को जगाने का प्रयास है। कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने एक स्वर में कहा कि अंकिता भंडारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप
- शंखनाद का नाद निकला फर्जी
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
Tuesday, November 3

