सोशल मीडिया में भवाली मस्जिद को लेकर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा जिसका संज्ञान नैनीताल प्रशासन, वन विभाग और भवाली नगर पालिका ने लेते हुए मस्जिद क्षेत्र का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। बता दे कि एक दंपत्ति ने सोशल मीडिया में भवाली भीमताल मार्ग बाईपास से भवाली मस्जिद का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया वो बता रहे हैं की जंगल के बीच वन भूमि पर बड़ी मस्जिद और उसकी आड़ में निर्माण कार्य कर किए गए हैं। हालांकि मस्जिद प्रबंधन ने दस्तावेज पेश किए और बताया कि ये वक्फ की भूमि है और 1935 में इस भूमि की रजिस्ट्री के बाद 1936 में इसका गजट नोटिफिकेशन हुआ है। 1956 व 1965 में सरकार ने कुछ जमीन और दी है। जबकि कब्रिस्तान की लीज का मामला अब भी वन विभाग में विचारधीन है। वहीं 1945 के पालिका के नक्से में भी जमीन में मस्जिद दर्शाया गया है तो सरकार ने 2016 में चार दीवारी के लिये पैंसा भी दिया है। वही प्रशासन ने बताया वन विभाग ने अपने नक्शे देखने के बाद मस्जिद के लिए 5016 वर्गफुट (दो नाली पांच मुट्ठी )जमीन लीज पर दी गई है। 1945 के भवाली नगर पालिका के रिकॉर्ड में भी ये मस्जिद और इसमें बने दो कमरों का जिक्र है। लेकिन पालिका के इसी रिकॉर्ड में मस्जिद का क्षेत्रफल तकरीबन 44 नाली दर्ज है। प्रशासन ने भूमि की वर्तमान स्थित को स्पष्ट करने के निर्देश दिए है साथ ही वन विभाग और पालिका को ये बताने को कहा है की दोनों के क्षेत्रफल में भिन्नता क्यों है?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
Sunday, September 13

