देहरादून के हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को समय पर ना हटा पाने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है… जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी तक दे डाली… डीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए है… दरअसल हाल ही में डीएम के द्वारा ली गई अधिकारियों की एक बैठक मे अधिकारियों से ही उनके विभाग की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की समय सीमा मांगी गई है… जिलाधिकारी ने तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटा पाने वाले अधिकारियों पर वेतन रोकने के साथ ही निलंबन व सेवा बाधित करने की चेतावनी तक दे डाली । हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में भी लंबे अरसे से 3 अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही अधर मे लटकी पड़ी है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी हरबर्टपुर को 2 दिन के भीतर चयनित 3 अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं… डीएम ने चेतावनी दी है की अगर लंबे समय से चयनित ये 3 अतिक्रमण जल्द नहीं हटे तो अधिशासी अधिकारी के ऊपर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। वही इस मामले में अधिशासी अधिकारी हरबर्टपुर बी.एल.आर्य ने बताया कि चयनित तीनों अतिक्रमण को हटाने के लिए तारीख तय हो चुकी है… जिसके लिए कार्यवाही के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मांग की गई है। वही डी.एम के आदेश के बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग ने भी विकासनगर नगरपालिका के अधिकारियों व व्यापार मंडल को पत्र लिखकर 29 नवंबर तक नेशनल हाईवे पर मौजूद विकासनगर बाजार के पटरी और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया है… वरना 30 नवंबर को विभाग खुद सकती के साथ अतिक्रमण हटाएगा…जिसका हरजाना भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

