Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»विकासनगर में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर, कई और आशियाने मलवे में… सिस्टम की सुस्ती पर सवाल बरकरार
    उत्तराखण्ड खास ख़बर देश राज्य समाचार

    विकासनगर में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर, कई और आशियाने मलवे में… सिस्टम की सुस्ती पर सवाल बरकरार

    Social ScanBy Social ScanNovember 24, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देखते ही देखते दो दिन… और शक्ति नहर के किनारे सैकड़ों परिवारों का आशियाना मिट्टी में मिल गया। कल अवैध निर्माण ध्वस्त हुए थे, आज सुबह से फिर बुलडोजर गरजे और बचे हुए मकानों को भी जमींदोज कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक भी ईंट खड़ी रहने नहीं दी गई। मलबे के बीच महिलाओं की चीखें, बच्चों का रोना और बुजुर्गों की बेबसी… ये तस्वीर किसी को भी झकझोर देने वाली है। सर्द हवाएँ चल रही हैं और ये लोग अब खुले आसमान के नीचे हैं कानून की नजर में अतिक्रमण गलत है, इसमें कोई दो राय नहीं। सरकारी जमीन पर कब्जा करना दंडनीय अपराध है और उसे हटाना प्रशासन का कर्तव्य भी है। लेकिन सवाल ये है कि जब ये मकान धीरे-धीरे बन रहे थे, जब एक-एक करके दीवारें ऊँची हो रही थीं, जब छतें डाली जा रही थीं… तब पूरा सिस्टम कहाँ था? नोटिस दिए गए थे, ये बात प्रशासन बार-बार दोहरा रहा है। लेकिन नोटिस देने के बाद दशकों तक कोई कार्रवाई न करना क्या उतनी ही बड़ी नाकामी नहीं? बिजली के मीटर लगे, पानी का कनेक्शन मिला, वोटर लिस्ट में नाम जुड़े, राशन कार्ड बना, आधार में यही पता लिखा गया… और तो और, सरकारी खर्चे से सड़कें तक बन गईं। तो सवाल ये भी उठता है – क्या वो तमाम अफसर और अमला जिम्मेदार नहीं हैं जिनके कंधों पर सरकारी जमीन की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी? बिजली-पानी देने वाली टीमें, राजस्व विभाग की निगरानी टीमें, स्थानीय निकाय के अधिकारी – क्या ये सब बेगुनाह हैं? आज गरीब की जिंदगी भर की कमाई मलबे में दब गई, तो फिर इन लापरवाह अफसरों से भरपाई क्यों नहीं की जा रही? क्या सिर्फ़ गरीब को ही कानून की मार झेलनी है… और सिस्टम की नाकामी का खामियाजा सिर्फ़ वही भुगतेगा?

    कानून कहता है – अतिक्रमण की सूचना मिलते ही 15 से 30 दिन में बेदखली होनी चाहिए। फिर दशकों तक खामोशी क्यों? अगर वक्त रहते कार्रवाई हो जाती तो आज किसी गरीब की जिंदगी भर की कमाई मलबे में नहीं दबती। अपने घर को बुलडोजर के नीचे कुचले जाने से बचाने की आखिरी कोशिश में… लोग घरों की छत पर चढ़ गए।  बुजुर्ग… सब ऊपर चढ़कर चीखते रहे, रोते रहे… कि किसी तरह उनका आशियाना बच जाए।कुछ लोग तो जेसीबी मशीन के आगे खड़े हो गए, ताकि बुलडोजर आगे न बढ़े। लेकिन मिनटों में वो छतें भी मलबे में तब्दील हो गईं। और सबसे बड़ा सवाल – अभी तक इन बेघर परिवारों के लिए कोई पुनर्वास की बात क्यों नहीं हुई? कानून का पालन करना जरूरी है, लेकिन कानून के साथ इंसानियत भी तो चलनी चाहिए। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार से जब यही सवाल किए गए तो सुनिए उन्होंने क्या कहा… नोटिस दिए गए थे… ये बात सही है।लेकिन नोटिस का मतलब सिर्फ कागज पर लिखना नहीं, उसका असर दिखाना भी होता है।कानून अपना काम कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं।लेकिन सवाल ये भी है कि क्या सिस्टम ने अपना काम समय पर किया था? ये सवाल आज भी बाकी है… और शायद कल भी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Read More

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026
    Read More

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?