हल्द्वानी के बरेली रोड उजाला नगर में देर शाम उसे वक्त हंगामा हो गया जब आबादी वाले इलाके में एक मांस का टुकड़ा मिला। आनन फानन में हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू किया। इस बीच मौके पर पहुंची फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर बीतर किया, हंगामा कर रहेगा कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया, देर रात तक चलते रहे हंगामें के बीच SDM और सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी क्राइम सहित भारी फोर्स मौजूद रही। घटना की खबर मिलते ही कई हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने नारेबाज़ी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तत्पश्चात माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को संवेदनशीलता से लिया जा रहा है तथा जल्द ही दोषियों का पता लगाया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

