उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप के खतरे और बचाव राहत को लेकर प्रदेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। प्रदेश के 80 स्थान पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्यहै। उत्तरकाशी और चमोली में बड़े भूकंप पहले भी आ चुके हैं। पिथौरागढ़ बागेश्वर भी भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील हैं। भूकंप के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने शनिवार को प्रदेश के सभी जनपदों में 80 स्थान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जहां भूकंप के खतरे और भूकंप के दौरान आपदा एवं बचाव राहत कार्यों को कैसे किया जाता है यह सिखाया गया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन USDMA हेडक्वार्टर पहुंचे जहां उन्होंने सभी जनपदों में किया जा रहे भूकंप की मॉक ड्रिल का अवलोकन किया । इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों से उनके जनपद में की गई मॉक ड्रिल और तैयारी को लेकर जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी भविष्य के खतरे को लेकर पहले से तैयारी होना बेहद आवश्यक है इस मॉक ड्रिल के जरिए भविष्य में भूकंप के खतरे और उसके दौरान की जाने वाली कसरत को किया गया है।वहीं उत्तराखंड के सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां गर्मी में जंगलों की आग, मानसून के सीजन में बारिश बाढ़ और सर्दियों के सीजन में पहाड़ों पर भारी हिमपात चुनौती बना रहता है पहाड़ी राज्य होने के चलते भूकंप के लिहाज से भी उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है ऐसे में उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन तंत्र सभी जनपदों में समय-समय पर इन आपदाओं को लेकर मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को ट्रेनिंग भी देता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

