पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डिफेंस कॉलोनी अपने निजी आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आज कल के वैवाहिक जीवन में हो रहे अलगाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गंगधारा 2.0 इन बिखेरते हुए रिश्तों की पड़ताल करेगा। वही दून विश्वविद्यालय गंगधारा 2.0 में सह आयोजक की भूमिका में रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि जहां पिछले वर्ष इस व्याख्यान माला की शुरुआत की गई थी वहीं इस कड़ी में इस बार एक दिवसीय कार्यक्रम संस्कृति विभाग के हरिद्वार रोड स्थित प्रेक्षा गृह में 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश में बढ़ते हुए तलाक दर को कम करने के लिए विशेषज्ञ प्री वेडिंग काउंसलिंग समझ और संवाद के अंतर्गत चर्चा करेंगे वही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के देश में बढ़ते हुए तलाक दर को कम करना है इस अवसर पर ऐसे पांच आदर्श युगल और परिवारों को खुशहाल परिवार समृद्धि परिवार सम्मान प्रदान किया जाएगा आगे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों मनोवैज्ञानिकों से प्रतिभागियों का सीधा संवाद भी होगा विधि वह अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम में खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। साथ ही इस मौके पर प्री वेडिंग काउंसलिंग जागरूकता ही समाधान का विमोचन किया जाएगा आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिव को आंदोलन की प्रणेता स्वर्गीय गौरा देवी की स्वामी जयंती मनाई जा रही है इसके अलावा 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस भी है इसलिए गांधार का यह कार्यक्रम गौरा देवी और जनजाति दिवस को भी समर्पित रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

