जनपद पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के ग्राम मरोड़ में स्थित जूनियर हाईस्कूल के एक शिक्षक का नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि संबंधित गुरुजी नशे में धुत होकर सड़क किनारे पड़े हुए हैं, जिससे शिक्षकों की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की वस्तुनिष्ठ जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना न केवल विद्यालय की छवि को धूमिल करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति लोगों के विश्वास को भी आहत करती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

