देहरादून: उत्तराखंड में नई आबकारी नीति के लागू होने के बाद शराब दुकानों के संचालन में आ रही बाधाओं ने सरकार की आय पर बड़ा असर डाला है। आबकारी विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹5,060 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक ₹2,409 करोड़ का राजस्व ही प्राप्त हुआ है, जो कि कुल लक्ष्य का मात्र 95.59 प्रतिशत है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई जिलों में दुकानों के न खुलने या बंद रहने से राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी से राज्यभर में 41 दुकानों का संचालन रुक गया, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। यह स्थिति कुछ स्थानों पर जन-असंतोष, स्थानीय विरोध, तस्करी और अवैध शराब की बढ़ती घटनाओं के चलते बनी। जनपदवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो देहरादून को लगभग ₹3.50 करोड़, हरिद्वार को ₹1.20 करोड़, नैनीताल को ₹12.50 करोड़, ऊधमसिंह नगर को ₹11 करोड़, चंपावत को ₹18 करोड़, बागेश्वर को ₹23 करोड़, पौड़ी गढ़वाल को ₹15 करोड़ तथा उत्तरकाशी को ₹6.40 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ है। टिहरी (बलगांव) में भी कुछ दिनों तक दुकानें बंद रहीं, जिससे प्रतिदिन लगभग ₹16 लाख का राजस्व घाटा दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि इन दुकानों के संचालन में आई बाधाओं और स्थानीय विरोध की वजह से लगभग ₹200 करोड़ का कुल नुकसान हुआ है। इसमें उत्पादन, राज्य के वैट (VAT) और अन्य करों की हानि भी शामिल है। यह नुकसान विभाग ने तस्करी और अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों का परिणाम बताया है, जिनसे वैध बिक्री पर असर पड़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि अवैध शराब तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए विभाग ने 2,505 मुकदमे दर्ज किए और 45,685 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके बावजूद वैध बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 2.50 लाख पेटी कम शराब की बिक्री हुई। विभाग का अनुमान है कि आने वाले छह माह में लगभग 2.14 लाख पेटी अतिरिक्त बिक्री की संभावना है, जिससे घाटे की कुछ भरपाई हो सकती है। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वैध दुकानों का संचालन शीघ्र सुचारु किया जाए ताकि राज्य की आय में सुधार हो सके। रिपोर्ट ने साफ कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में विभाग राजस्व की हानि को पूरा करने के लिए वैध व्यापार को प्रोत्साहित करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

