उत्तराखंड में इस बार दीपावली पर दीयों के साथ-साथ शराब की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के मुताबिक, त्योहारों के 15 दिनों में प्रदेशभर में शराब की बिक्री 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई — जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। आबकारी विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दीपावली के बाद तक शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर और ऊधमसिंहनगर जैसे शहरों में शराब दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। कई दुकानों पर प्रीमियम और विदेशी ब्रांड की कमी भी देखने को मिली। बीयर, वाइन और व्हिस्की—तीनों कैटेगरी में बिक्री के रिकॉर्ड टूट गए हैं। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 25 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में हर साल बढ़ोतरी देखी जाती है, लेकिन इस बार आंकड़े ऐतिहासिक रहे हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

