देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उनकी टीम के कुछ अफसरों के खिलाफ पिछले कुछ समय से साजिशों का एक बडा खेल खेला जा रहा है। इन साजिशों को खेलने वाले कौन खिलाडी हैं यह तो अभी एक रहस्य ही बना हुआ है लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री के दो अफसरों के खिलाफ आये दिन षडयंत्र का चक्रव्यूह रचकर उन्हें अपने निशाने पर लेने के लिए जो शातिराना खेल खेल खेला जा रहा है वह इस ओर इशारा कर रहा है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री को अस्थिर करने के लिए अब उनकी टीम के कुछ अफसरों को निशाने पर लेने के एजेंडे पर आगे बढते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए उनकी टीम के जो अफसर शानदार अंदाज में काम कर रहे हैं वह कुछ सफेदपोशों और राजनेताओं को रास नहीं आ रहा है और वह पर्दे के पीछे रहकर कुछ ऐसी शक्तियों को इन अफसरों पर कीचड उछालने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं जो उत्तराखण्ड के अन्दर राजनीति में एक बडा बवंडर मचाने का लम्बे समय से खेल खेलने में जुटे हुये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को बडे विजन के साथ आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं और उसी के चलते उन्होंने अपनी किचन टीम में ऐसे अफसरों की तैनाती की हुई है जो उत्तराखण्ड के विकास के पथ पर आगे ले जाने का जज्बा रखते हैं। मुख्यमंत्री ने जबसे सरकार की कमान अपने हाथो में ली हुई है तबसे उनकी टीम के कुछ अफसरों को पहले से ही एक साजिश के तहत रडार पर लिया जाता रहा है और मुख्यमंत्री के अभेद रक्षक वाले अफसरों को उनसे दूर करने का हमेशा ऐसा प्रपंच रचा जाता है जिससे कि इन अफसरों को मुख्यमंत्री से दूर करके वह अपने एजेंडे में सफल होकर मुख्यमंत्री को अस्थिर करने के खेल में सफल हो सके? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब आईपीएस अभिनव कुमार को अपना सचिव बनाया था तो उसके बाद से ही अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री की टीम से बाहर करने के लिए कुछ बडी शक्तियों ने एक साजिश के तहत ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया था जिससे कि अभिनव कुमार को वह मुख्यमंत्री से दूर करके अपने एजेंडे में कामयाब होकर मुख्यमंत्री को कमजोर कर सकें? अभिनव कुमार ने मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में जिस विजन के साथ उत्तराखण्ड के अन्दर विकास की उडान को तेजी के साथ आगे बढाने का साहस दिखाया था तो आखिरकार उनका यह विजन उन लोगों को खटकने लगा था जो मुख्यमंत्री को अपनी आंख की किरकिरी समझते आ रहे हैं। एक समय ऐसा आया जब साजिशकर्ताओं ने अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री की टीम से दूर करने के खेल में सफलता हासिल कर ली थी।
मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उनके सचिव व गढवाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और डीजी सूचना, मुख्यमंत्री के अपर सचिव बने बंशीधर तिवारी के खिलाफ पिछले काफी समय से साजिशों का एक बडा खेल रचा जा रहा है और इस खेल को खिलाने में कौन-कौन राजनेता और सफेदपोश पर्दे के पीछे रहकर षडयंत्र का चक्रव्यूह रच रहे हैं इसको लेकर हमेशा आशंकाओं का दौर चलता आ रहा है? पिछले कुछ समय से अचानक विनय शंकर पांडे और बंशीधर तिवारी को एक साजिश के चक्रव्यूह में फसाने की जो चौसर बिछाई जा रही है वह राज्य के मुख्यमंत्री को कहीं न कहीं अस्थिर करने का ही एक बडा चक्रव्यूह माना जा रहा है? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार साल से दबंगता और पारदर्शिता के साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन उनका यह अंदाज शायद उन्हें रास नहीं आ रहा है जो एक लम्बे दशक से उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने में जुटे हुये हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ अकसर साजिशों का बाजार सजाया जाता है और अब तो मुख्यमंत्री की किचन टीम के दो अफसरों विनय शंकर पांडे और बंशीधर तिवारी को साजिश के चक्रव्यूह में फसाने का जो तानाबाना बुना जा रहा है उस साजिश का बेनकाब होना जरूरी हो गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

